Jobs Haryana

Unique Story : प्यार के लिए दे दी इतनी बड़ी कुर्बानी, अब प्रेमिका की असलियत जान हुई हैरानी, यहां जाने प्रेम में धोखा खाये हुए सना की कहानी

Unique Story :  प्यार के बारे में तो आप सभी अच्छे से जानते और समझते ही है। प्यार करना कोई बुरी बात भी नहीं है लेकिन अगर यह प्यार किसी गलत इंसान से हो जाये तो यह बुरा बन ही जाता है।
 | 
Unique Story : प्यार के लिए दे दी इतनी बड़ी कुर्बानी, अब प्रेमिका की असलियत जान हुई हैरानी, यहां जाने प्रेम में धोखा खाये हुए सना की कहानी

Unique Story :  प्यार के बारे में तो आप सभी अच्छे से जानते और समझते ही है। प्यार करना कोई बुरी बात भी नहीं है लेकिन अगर यह प्यार किसी गलत इंसान से हो जाये तो यह बुरा बन ही जाता है। यूपी के झांसी जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है।

jhansi love story

जिसमे दो लड़कियों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इन दोनों में प्यार इस कदर बढ़ गया कि एक लड़की ने अपने प्यार के खातिर जेंडर चेंज कर दिया और वह लड़का बन गई।  

यह मामला तब हैरानी वाला बन गया जब दूसरी लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। आपको बता दें कि सना खान नाम की एक लड़की को एक लड़की से ही प्यार हो गया था। वह अपने प्यार के लिए इतनी पागल हो गई कि उसने दिल्ली के अस्पताल में जेंडर चेंज करवा लिया। इतना ही नहीं अपनी पहचान भी बदल ली थी. वो सना खान से साहिल खान बन गई थी। 

सना से साहिल बनी लड़की को प्यार में मिला धोखा

इस प्यार में मिले धोखे से साहिल खान आहत हो गया। उसने लड़की से मुलाकत की और जीवन भर साथ रहने का वादा याद दिलाया।  उसने कहा, "मैं तुम्हारे प्यार में लड़की से लड़का बन गया। " इस बात का उस लड़की पर कोई असर नहीं हुआ। 

इस पर साहिल ने कई मिन्नतें कीं लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। यहां तक कि उसने यह भी कह दिया कि वो साथ नहीं रह सकती।  अगर दिक्कत है तो जाओ और फिर से लड़की बन जाओ।  इस बात को सुनकर वह बुरी तरह परेशान हो गया और न्यायालय की शरण ली। 

Latest News

Featured

You May Like