Jobs Haryana

Republic day : गणतंत्र दिवस पर इतने पुलिस अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित,जानिए किन को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

 गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदेश के 14 पुलिस अधिकारियों पदक देकर  सम्मानित किया जा रहा है वहीं अमिताभ सिंह ढिल्लों, पुलिस महानिरीक्षक को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा।
 | 
Republic day

Republic day : गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदेश के 14 पुलिस अधिकारियों पदक देकर  सम्मानित किया जा रहा है वहीं अमिताभ सिंह ढिल्लों, पुलिस महानिरीक्षक को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा।

 हरियाणा पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे 14 अधिकारियों का इन महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना जाना समस्त हरियाणा पुलिस के लिए गर्व की बात हैं।

उन्होंने बताया की पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने से अपने प्रदेश के अन्य पुलिस अधिकारियों का भी हौंसला बढ़ेगा और अच्छे कार्य करेंगे। 

विशिष्ट सेवाओं के लिए अमिताभ ढिल्लों राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अमिताभ सिंह ढिल्लों, पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

 इन्हें मिलेगा पदक
सराहनीय सेवाओं में  सतेंद्र कुमार गुप्ता आईजीपी करनाल, बी सतीश बालन आईजीपी (एसटीएफ), वीरेंद्र कुमार विज डीसीपी (ईस्ट) गुरुग्राम, सुरेंद्र सिंह डीएसपी (सीआईडी) नई दिल्ली, राजकुमार रंगा एसीपी पंचकूला, हरि किशन इंस्पेक्टर स्टेट क्राइम ब्रांच, रमेश कुमार सब-इंस्पेक्टर (एसआई) अंबाला, दिनेश सिंह एसआई प्रथम आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, नरेश कुमार एसआई रोहतक, देवेंद्र कुमार एएसआई पानीपत, राम पाल ईएएसआई (सीआईडी) चंडीगढ़, सज्जन कुमार ओआरपी एएसआई हिसार और सुनील कुमार हेड कांस्टेबल पंचकूला को सम्मानित किया गया है। 

सम्मान के लिए पुलिस महानिदेशक ने बधाई

पुलिस महानिदेशक  हरियाणा, प्रशांत कुमार अग्रवाल ने पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे 14 अधिकारियों का इन महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना जाना गौरव की बात है।  

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा और अच्छा काम करने की कोशिश करेंगे।
 

Latest News

Featured

You May Like