Jobs Haryana

Ram Rahim Parole: हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, जानिये कौन से डेरे में जाएंगे राम रहीम ?

हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिल गई है।
 | 
 हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, जानिये कौनसे डेरे में जाएंगे राम रहीम ?

Gurmeet Ram Rahim Parole: हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिल गई है। यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर जाया जाएगा।

डेरा प्रमुख राम रहीम की तऱफ से यह पैरोल मांगी गई थी। रोहतक की सुनारिया जेल में बलात्कार और हत्या के आरोप में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया था।

 

 

जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने कही ये बात!

हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने बताया कि डेरा प्रमुख के परिवार ने राम रहीम की ओर से एक महीने की पैरोल की मांग करते हुए जेल अधिकारियों को एक आवेदन दिया है, लेकिन यह अदालत और आयुक्त द्वारा तय किया जाएगा कि उसे कितने दिनों के लिए पैरोल मिलेगी और वह इस अवधि के दौरान कहां रहेगा।

 

इसी पहले इस दिन दी गई थी पेरोल 
 
गौरतलब है कि डेरा प्रमुख को हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले पैरोल दी गई थी। रहीम को 17 जून को एक महीने की पैरोल मिली थी।

2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में कैद

वह 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में कैद है, जहां वह सिरसा में अपने आश्रम के मुख्यालय में दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार करने के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। इससे पहले फरवरी में डेरा प्रमुख को तीन हफ्ते की फरलो दी गई थी।


 

Latest News

Featured

You May Like