Jobs Haryana

Gold Silver Rate Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, एक साथ हजारों में टूटा सोना, जानिए कितना सस्ता हुआ ?

सोने के भाव लगातार बढ़ने के बाद बुधवार को सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने के दाम में गिरावट के चलते अब सोने की मांग में तेजी होने लगी है
 | 
सोने के दाम में बड़ी गिरावट, एक साथ हजारों में टूटा सोना, जानिए कितना सस्ता हुआ ?

Gold Price Today:  सोने के भाव लगातार बढ़ने के बाद बुधवार को सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने के दाम में गिरावट के चलते अब सोने की मांग में तेजी होने लगी है।

 इसका मुख्या कारण यह है कि पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे थे। अभी सोने के दाम कम होने के चलते यह सुनहरा मौका है सोना खरीदने का। 

आज बाजार में क्या रहा सोने का भाव?

बुधवार को 22 कैरट सोने का भाव 52,000 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, इससे पहले बाजार खुलते ही सोने के भाव में 200 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट देखी गई। 

इसके अलावा 24 कैरट सोने के भाव में भी बुधवार को बड़ी गिरावट देखी गई। बुधवार को बाजार खुलने से पहले 24 कैरट सोने का भाव 56,950 रुपये प्रति दस ग्राम था। इसके बाद सोने के दाम में आई 220 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के बाद यह 56,730 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रहा है। 

इतना सस्ता हुआ सोना

साल 2020 के अगस्त महीने में सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था।  अगस्त, 2020 में सोने का भाव 55,400 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया था।  आज बाजार में 22 कैरट सोने का भाव 52,000 रुपये प्रति दस ग्राम है। आज के भाव की अगर इसके अगर ऑल टाइम हाई रेट से तुलना करें, तो आप देखेंगे कि सोना 3,400 रुपये प्रति दस ग्राम तक टूट चुका है। 


 

Latest News

Featured

You May Like