Jobs Haryana

डबल मर्डर कर डेयरी संचालक पर गोली दागने वाले पांच बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक को लगी गोली

 | 
डबल मर्डर कर डेयरी संचालक पर गोली दागने वाले पांच बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक को लगी गोली

हांसी में तीसरे दिन भी आरोपितों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों ने पुलिस को चैलेंज देते हुए वारदात को अंजाम दिया है। वकील की पत्नी और मां की हत्या के बाद आरोपित हांसी में ही रूके थे। मगर पुलिस आरोपितों का पता नहीं लगा पाई। 

 
 

अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ नहीं है। तीन दिन से शहर में वारदातें हो रही हैं। वकील की मां और पत्नी की गाेली मारकर हत्या करने वाले आरोपितों ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे डेयरी संचालक पर गोलियां दागी। डेयरी संचालक के दोनों पैरों में गोली लगी। गंभीर हालत में डेयरी संचालक सरजीत के उपचार के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सरजीत को हिसार रेफर कर दिया गया। 

आरोपितों ने लूट के इरादे से किया था डबल मर्डर, डेयरी संचालक से रंजिश 

आरोपित वारदात के बाद हांसी से भिवानी होते हुए राजस्थान बार्डर क्रास कर भादरा पहुंच गए। हांसी पुलिस ने आरोपितों को पीछा किया और करीब 11 घंटे बाद शाम को भादरा के नीमराना गांव से आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने पकड़े जाने से पहले पुलिस पर फाइरिंग की। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपितों पर फायरिंग शुरू कर दी। 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित राजस्थान के नीमराना निवासी गजेंद्र उर्फ गज्जू को गोली लगी है और एक आरोपित सचिन के सिर में चोट लगी है। गोली लगने से घायल गजेंद्र को उपचार के लिए निमराणा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राजस्थान पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों पर हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 6 पिस्तौल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल और पोलो गाड़ी बरामद की है। पुलिस सभी आरोपितों को हांसी लेकर आएगी। 

हांसी में ही रूके हुए थे बदमाश, अगले दिन फिर की वारदात 

शहर में तीसरे दिन भी आरोपितों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों ने पुलिस को चैलेंज देते हुए वारदात को अंजाम दिया है। वकील की पत्नी और मां की हत्या के बाद आरोपित हांसी में ही रूके थे। मगर पुलिस आरोपितों का पता नहीं लगा पाई। शुक्रवार सुबह आरोपित वकील की पोलो गाड़ी में सवार होकर आए और डेयरी संचायक को गोलियां मार दी। डेयरी संचालक के पैरों पर गोलियां मारी। 

डेयरी में लगाई आग फिर मारी गोलियां 

सरजीत तोशाम रोड़ पर गायों की डेयरी चलाता है। सुबह साढ़े पांच बजे पांच युवक पोलो गाड़ी में डेयरी पर आए और आते ही डेयरी में बने शेड को आग लगा दी। जिसके बाद आरोपितों ने डेयरी में काम करने वाले कर राजेश की कनपटी पर बंदूक तान दी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और धमकी देते हुए आवाज न करने के लिए कहा। इतनी देर में डेयरी मालिक सरजीत मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद आरोपितों ने सरजीत के दोनों पैरों में गोलियां मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। 

रंजिश में डेयरी संचालक को मारी थी गोली 

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने न्यू आदर्श नगर में लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। वहीं डेयरी संचायक को पुरानी रंजिश के चलते गोलियां मारी थी। आरोपित मोनू उर्फ रोमियो व डेयरी संचालक सरजीत उर्फ कालू पहले एक साथ शराब का कारोबार करते थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते मोनू ने सरजीत के दोनों पैरों में गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया। 

 
 

Latest News

Featured

You May Like