Jobs Haryana

Abominable act: युवक ने बिस्तर पर की ये हरकत, गुस्से में गर्लफ्रेंड ने घोंपा चाकू, यहां जानिए क्या था मामला

 | 
crime news

Abominable act: नशे में धुत एक युवक द्वारा बिस्तर पर ही पेशाब करना इतना भारी पड़ जाएगा शायद उसको इस बात का अहसास भी नहीं हुआ होगा। युवक ने नशे की हालत में अपने बिस्तर पर ही पेशाब कर दिया।  
 इस दौरान युवक की गर्लफ्रेंड भी उसके साथ ही लेटी हुई थी। युवक के बिस्तर पर पेशाब करने से उसकी गर्लफ्रेंड इतनी नाराज हो गई कि उसने युवक को चाकू घोंप दिया। जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  गंभीर हालत में वह खुद ही अपने बॉयफ्रेंड को अस्पताल ले गई। बता दें कि यह मामला अमेरिका के लुइसियाना का है। 

युवक ने बिस्तर पर किया पेशाब 


घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक ने बताया कि वह अपनी 25 साल की गर्लफ्रेंड ब्रियाना लैकोस्ट के साथ पिछले डेढ़ साल से रह रहा है। युवक ने बताया कि शनिवार को वह और उसकी गर्लफ्रेंड देर रात शराब के नशे में धुत अपने घर लौटे। इसके  बाद दोनों सो गए। जब वे सो रहे थे तो उसकी गर्लफ्रेंड अचानक से उठी और उसको पीटना शुरू कर दिया। दरअसल युवक ने शराब के नशे में बिस्तर पर ही पेशाब कर दिया था। इस वजह वह इतने गुस्से में आई की खुद को काबू में नहीं रख पाई और अपने बॉयफ्रेंड को सीधा चाकू घोंप दिया। 

आरोपी महिला को किया गिरफ्तार 


 घायल युवक ने बताया कि उसने वहां से जाने की कोशिश की लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।  बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स को शरीर में बाईं तरफ चाकू लगा है, जिससे युवक के फेफड़े में भी घाव हो गया है। वहीं आरोपी महिला युवक पर आरोप लगाए है कि झगड़े के दौरान युवक ने उस पर पहले हमला किया था। इस दौरान युवक ने उसका गला दबाने की कोशिश की थी। इसी के चलते अपने बचाव में युवक पर चाकू से हमला किया। बता दें कि आरोपी महिला ने खुद युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया और उसका इलाज करवाया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।


 

Latest News

Featured

You May Like