Jobs Haryana

17 march 2023 love rashifal : इस राशि के जातकों के बनेगें आज नए प्रेम संबंध, लव लाइफ को लेकर आज का दिन बहुत अच्छा होगा

 | 
17 march 2023 love rashifal : इस राशि के जातकों के बनेगें आज नए प्रेम संबंध, लव लाइफ को लेकर आज का  दिन बहुत अच्छा  होगा 

17 march 2023 love rashifal : प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। जाने सभी राशियों का लव राशिफल 


मेष राशि
नए-नए प्रेम संबंध बने हैं तब एकदम से आपको रेस नहीं पकड़नी है। पहले एक-दूसरे को समझें और जाने तभी संबंधों में आत्मीयता आ पाएगी। एकदम से आप दौड़कर अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के चक्कर में मजबूत प्रेम संबंधों से ही हाथ धो बैठेंगे।


वृषभ राशि
प्रेम संबंधों को लेकर आपका एक नया नजरिया सामने आ सकता है। आप इन्हें और गहराई से समझने की कोशिश कर सकते हैं। जिसके चलते आप बहुत-सी छोटी बातों को नजर अंदाज करने का फार्मूला बना लेंगे। इससे ना आप ध्यान देंगे और ना वैचारिक टकराव होगा।


मिथुन राशि
प्रेम संबंधों को लेकर हो सकता है कि दिन का आरंभ बहुत अच्छा ना हो, तो इसमें परेशानी वाली कोई बात नहीं है। आप दोनों जब साथ बैठेंगे तब बहुत से मुद्दे स्वत: ही साफ हो जाएंगे, बस साथ में टाइम बिताने की देर है। बात करते समय नम्रता के साथ पेश आएं।


कर्क राशि

लव लाइफ के लिए दिन मिलाजुला सा रहेगा और आप मन में भ्रम पाल सकते हैं कि प्रेम संबंधों में लव कम हो रहा है। भावुकतावश आपको ऐसा महसूस तो होगा लेकिन वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं है। इसलिए अपनी भावनाओं को कमजोर ना पड़ने दें।


सिंह राशि
प्रेमी जीवन बढ़िया होने वाला है। जो लोग नए संबंध आरंभ करने वाले हैं उनके लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेमी जीवन की पींगे आगे बढ़ेगी और आप दोनों बहुत अच्छा समय एक दूसरे की बांहों में बिताएंगे। दोनों अत्यधिक पॉजिटिव महसूस करेंगे।


कन्या राशि
प्रेम संबंधों को लेकर आज आपके मन में बहुत-सी बातें आ सकती हैं। अब तक के सारे उतार-चढ़ावों का आप मन ही मन विश्लेषण कर सकते हैं। प्रेमी से मिलने का समय शायद ही मिल पाए या आप जान बूझकर टाल भी सकते हैं।


तुला राशि
किसी बात अथवा मुद्दे को लेकर बहस इतनी बढ़ सकती है जो आसानी से सुलझ नहीं पाएगी। इस दौरान आपका कोई मित्र आप दोनों का पक्ष सुनकर बीच का कोई रास्ता अवश्य निकालेगा। आप दोनों भी उसकी बात सुनकर अपनी गलती महसूस करेंगे।


वृश्चिक राशि
आप अत्यधिक भावुक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं इससे आप चीजों को संतुलित करके नहीं देख पाते हैं। संतुलन बिगड़ने पर मानसिक आघात ज्यादा लगता है, खासकर जब लव लाइफ असंतुलित होने लगे। खुद को प्रेमी से अलग हटकर देखें, हो सकता है तब लव लाइफ के साथ आप न्याय कर पाएं।


धनु राशि
मानसिक परेशानी का दिन हो सकता है और उसे टालने का एक ही रास्ता है कि आप प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर कुछ रचनात्मक और रोमांचकारी चीजें कर सकते हैं। इससे आपका ध्यान बंटा रहेगा और मन भी खुश होगा।


मकर राशि
प्रेमी के साथ जाने का मन नहीं होगा। आप कुछ अलग करना चाहेंगे, भले ही किसी के साथ फ्लर्ट ही क्यों ना हो। कुछ समय सबकुछ भूलकर केवल अपने लिए समय निकालें। इससे आपकी सोच का दायरा विकसित होगा।


कुंभ राशि
किसी भी बात को परखने के लिए आप उस पर कई दृष्टिकोणों से विचार करते हैं। इसी दृष्टिकोण के चलते आज प्रेमी जीवन को एक नए नजरिए से देख सकते हैं। प्रेमी भी आपके इस नएअंदाज को पसंद करेगा और नई अनुभूति के साथ आप दिन बिताएंगे।


मीन राशि

लव लाइफ को लेकर दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि आपका प्रेमी कुछ उखड़ा सा रहेगा। जब प्रेमी ही उखड़ा रहेगा तब प्रेम संबंध कैसे सही चल सकते हैं। प्रेमी का मूड समझने में समय निकल जाएगा। इसी कारण आपकी एनर्जी भी कम होगी।
 

Latest News

Featured

You May Like