Jobs Haryana

DSP Neha Pachisia Success Story : यह महिला पुलिस अफसर नहीं है किसी अभिनेत्री से कम, एयर होस्टेज की नौकरी छोड़ इस तरह बनी अफसर, जानिए इस महिला की सफलता की कहानी

बड़े बड़े सपना तो हर कोई देख लेता है लेकिन इन्हे साकार चुनिंदा लोग ही कर पाते हैं। क्योकि इन्हे पूरा  करने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है।
 | 
यह महिला पुलिस अफसर नहीं है किसी अभिनेत्री से कम, एयर होस्टेज की नौकरी छोड़ इस तरह बनी अफसर, जानिए इस महिला की सफलता की कहानी

DSP Neha Pachisia Success Story :  बड़े बड़े सपना तो हर कोई देख लेता है लेकिन इन्हे साकार चुनिंदा लोग ही कर पाते हैं। क्योकि इन्हे पूरा  करने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है।

आज हम आपको ऐसी ही महिला अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कड़ी मेहनत DSP के पद तक पहुंच गयी। जी हाँ यहां हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश पुलिस की डीएसपी नेहा पच्चीसिया की। नेहा पच्चीसिया फिटनेस और खूबसूरती में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। 

डीएसपी नेहा पच्चीसिया अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। आपको बता दें वह पुलिस की नौकरी के साथ साथ वर्कआउट करना नहीं भूलतीं।  

महिला डीएसपी नेहा पच्चीसिया वर्ष 2016 में पुलिस अधिकारी बनी। इस दौरान उन्होंने कई जगह काम किया। लोग उन्हें उनके सवभाव के कारण लेडी सिंघम के नाम से भी जानते हैं। डीएसपी नेहा राजगढ़ जिले की हैं। 

कोरोना काल में इस महिला अफसर ने अनेक नेक काम किये। इन्हे इन्ही कामों के चलते लोग याद रखते हैं। कोरोना काल में यह खुद सड़क पर उतरी और आम जनता में जीने का जज्बा जगाया। इस दौरान इनका किसी अधिकारीयों के साथ कोई विवाद भी हो गया था। जिसके चलते यह खूब चर्चा में रही। 

नेहा ने 12वीं के बाद एविएशन में डिप्लोमा किया और एयर इंडिया में एयर होस्टेस की नौकरी भी की लेकिन उनका मन नहीं लगा।  इसके बाद उन्होंने पीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। जिसके चलते वह आज महिला पुलिस अधिकारी बन गई। 


 

Latest News

Featured

You May Like