Monsoon Update: देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें हरियाणा में कब आएगा मानसून

Haryana Weather Update: देश के बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। अब मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं, अभी हरियाणा को मानसून का इंतजार है।
बुधवार सुबह एक बार फिर हरियाणा के कई शहरों में प्री मानसून की बरसात हुई। हालांकि, दोपहर तक मौसम साफ हो गया। अब लगातार मौसम परिवर्तन की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन उमस व गर्मी परेशान कर सकती है। अच्छी बात यह है कि यह दौर ज्यादा लंबा नहीं होगा। जून के अंत तक प्रदेश में मानसून की दस्तक भी हो सकती है।
अब नहीं होगी बारिश
वहीं अब हरियाणा सहित ज्यादातर उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधि कम होनी तय है। यानी प्री मानसून गतिविधि उत्तर भारत की पहाड़ियों तक ही सीमित रहेंगी। मैदानी इलाकों में केवल एक-दो जगह ऐसी गतिविधियां संभव हैं। 23 से 27 जून के बीच उत्तरी मैदानी इलाकों और पहाड़ियों पर भी बारिश नहीं होगी।
28 जून के बाद झमाझम बारिश
इसके बाद 28 जून के आसपास बारिश तेज हो जाएगी। वहीं अगले सप्ताह उत्तर भारत में कुछ बारिश हो सकती है। यह बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए बेहतर आधार तैयार करेगी। इसके बाद जल्द ही मानसून की बारिश हो सकती है।
इन इलाकों में व्यापक वर्षा
देश के अन्य भागों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अलग-थलग भारी बारिश हुई जबकि हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, झारखंड, मराठावाड़ा और ओडिशा में भी काफी बारिश रिकार्ड की गई। अब कर्नाटक, कोंकण और गोवा, केरल और लक्षद्वीप में गरज व बिजली के साथ व्यापक वर्षा की संभावना है। अगले पांच दिन में मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में व्यापक वर्षा हो सकती है।