Jobs Haryana

Agniveer Bhrti: हरियाणा में Aro चरखी दादरी के एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाऊनलोड

अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए महेंद्रगढ़, रेवाडी, चरखी दादरी और भिवानी जिले के ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
 | 
हरियाणा में Aro चरखी दादरी के एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाऊनलोड

Agniveer Bhrti: अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए महेंद्रगढ़, रेवाडी, चरखी दादरी और भिवानी जिले के ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

सेना भर्ती कार्यालय दादरी के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने कहा है कि युवा जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती रैली 4 से 17 दिसंबर तक राव तुला राम स्टेडियम, रेवाड़ी में आयोजित की जाएगी।

अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को निर्धारित दूरी तक दौड़ना होगा, कम से कम छह और अधिकतम 10 चिन अप करना होगा, नौ फीट का गड्ढा पार करना होगा और जिग जैग बैलेंस दिखाना होगा। 4 दिसंबर को महेंद्रगढ़ व सतनाली तहसील के युवा भाग लेंगे। 5 दिसंबर को महेंद्रगढ़ जिले की नांगल चौधरी, नारनौल व अटेली तहसील के युवा भाग लेंगे। 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़, दादरी तहसील व कनीना के युवा भाग लेंगे।

7 दिसंबर को दादरी व भिवानी जिले की तहसील बाढड़ा, बौंद कलां, तोशाम, सिवानी, दादरी, बाढड़ा, बहल के युवा भाग लेंगे। 8 दिसंबर को भिवानी जिले की लोहारू व भिवानी तहसील के युवा भाग लेंगे। 9 दिसंबर को भिवानी जिले व रेवाडी तहसील बवानी खेड़ा, कोसली व बावल के युवा भाग लेंगे। 11 दिसंबर को रेवाडी के युवा भाग लेंगे।

12 दिसंबर को दादरी व भिवानी जिले की सभी तहसीलों से अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर व युवा भाग लेंगे। 13 दिसंबर को अग्निवीर क्लर्क, स्टोर के महेंद्रगढ़, रेवाडी जिले की सभी तहसीलों के युवा भाग लेंगे। 14 दिसंबर को महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, चरखी दादरी,भिवानी जिले की सभी तहसीलों से अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं व 10वीं के युवा भाग लेंगे।

ऑटो कार्ट अंबाला जोन को शामिल किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले युवाओं का अगले दिन मेडिकल टेस्ट होगा. भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने युवाओं से आह्वान किया है कि यदि उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो वे भर्ती कार्यालय से संपर्क करें।

Latest News

Featured

You May Like