Jobs Haryana

LIC Dhan Varsha Scheme: LIC की नई योजना, एक बार चुकाएं प्रीमियम और पाएं 10 गुना ज्यादा रिटर्न, जानिए योजना की पुरी जानकारी

 | 
LIC Dhan Varsha Scheme

LIC Dhan Varsha Scheme: आज के समय में हर कोई अपने भविष्य के लिए बचत के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा भी चाहता है। (LIC Dhan Varsha Scheme) ऐसे में भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC लोगों की जरूरत के हिसाब से बीमा पॉलिसी लाती है। एक बार फिर LIC आपके पैसों की सुरक्षा के लिए एक खास स्कीम लेकर आई है।

LIC की नई योजना

इस नई योजना का नाम धन वर्षा योजना (LIC Dhan Varsha Scheme) है। इस पॉलिसी की खास बात यह है कि इसमें आपको केवल एक बार प्रीमियम का भुगतान करना होता है। इस स्कीम में एक बार प्रीमियम जमा करने पर 10 गुना तक रिटर्न मिल सकता है। धन वर्षा योजना एक गैर-भागीदारी, व्यक्तिगत, एकल प्रीमियम और एक बचत बीमा योजना है।

मिलेगा अच्छा रिटर्न

धन वर्षा योजना में आपको दो तरह के विकल्प मिलते हैं। पहले विकल्प में जमा प्रीमियम पर आपको 1.25 गुना तक रिटर्न मिलेगा। अगर आप 10 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम भरते हैं और पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो आपको 12.5 लाख रुपये के गारंटीड बोनस का लाभ भी मिलेगा। दूसरे विकल्प में आपको 10 गुना तक का रिटर्न मिल सकता है। इसमें 10 साल के निवेश पर आप 1 करोड़ रुपए तक का रिटर्न पा सकते हैं। (LIC Dhan Varsha Scheme)

LIC की धन वर्षा पॉलिसी को आप 10 या 15 साल के लिए खरीद सकते हैं। ऐसे में 10 साल की पॉलिसी खरीदने के लिए कम से कम 3 साल और 15 साल की पॉलिसी खरीदने के लिए कम से कम 8 साल का होना जरूरी है।

1.25 गुना रिटर्न पाने की उम्र

धन वर्षा पॉलिसी में निवेश करने पर 1.25 गुना रिटर्न पाने की अधिकतम उम्र 60 साल और 10 गुना रिटर्न पाने की अधिकतम उम्र 40 साल है। इस पॉलिसी पर आप कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। (LIC Dhan Varsha Scheme)

Latest News

Featured

You May Like