HSSC CET Group D Result : हरियाणा के मुख्यमंत्री ने CET ग्रुप डी के रिजल्ट को लेकर दी बड़ी अपडेट, जल्दी जाने

HSSC CET Group D Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की द्वारा की जा रही ग्रुप डी की भर्ती में हुई देरी पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रिजल्ट एक हफ्ते के भीतर घोषित किया जाएगा।
उन्होंने इसके साथ ही बताया कि ग्रुप 56 और 57 के पेपर स्थगित होने के बाद बाकी 60 ग्रुपों का पेपर जल्दी ही कराया जाएगा। मुख्यमंत्री से यह सवाल किया गया कि अदालत में सुनवाई की तारीखों पर क्यों देरी हो रही है, तो उन्होंने कहा कि तारीख अदालत की मर्जी पर होती है, सरकार की नहीं।
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही बताया कि 9 साल में 1.20 लाख सरकारी भर्तियां हो चुकी हैं और मेरिट पर भर्तियों का मिशन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी जताया कि आने वाले 3 महीने में ग्रुप सी और ग्रुप डी की सभी भर्तियां हो जाएंगी।
वही जब सीएम मनोहर लाल से पूछा गया कि असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर में पिछले 5 साल से भर्ती नहीं हुई है हाई कोर्ट ने भी टिप्पणी की है कि साढ़े चार साल में भर्ती क्यों नहीं हो रही, आपने भी मीटिंग में कहा था कि रूल संशोधित होने में इतना समय लग जाता है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस पर जवाब दिया कि यदि आप किसी विशेष केस की बात कर रहे हैं, तो मैं उसकी जानकारी देने में सक्षम हूं या फिर डिपार्टमेंट से लेकर बता सकता हूं, लेकिन इस प्रकार के नियमों में बदलाव करना, कोर्ट केसेस में या किसी भी काम में सुधार करना आम बात है।
हमने पिछले 9 वर्षों में 1.20 लाख नौकरियां प्रदान की हैं, और आगामी 3 महीनों में सभी ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियां हो जाएंगी, जिनमें से ग्रुप डी की भर्तियां पहले ही हो रही हैं। ग्रुप डी की भर्तियों का रिजल्ट एक सप्ताह में आ सकता है, जबकि ग्रुप सी का पेपर 56 और 57 नंबर पर कोर्ट में रोका गया है, लेकिन जब इसका स्टे हटेगा, तो शेड्यूल पूरा हो जाएगा और उसके बाद सभी 60 ग्रुप सी के पेपर होंगे। यह तय है कि इनमें से 2 महीने लग सकते हैं।
जब सीएम से पूछा गया कि टीजीटी की डेट बिना सुनवाई के आगे बढ़ गई, तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तर दिया कि तारीख़ तय करने का कार्य मेरा नहीं है, यह कोर्ट का काम है।