Jobs Haryana

Haryana Weather : हरियाणा में क्या आज भी होगी बरसात या मौसम रहेगा साफ़? जानिए क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

हरियाणा में मौसम निरंतर बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों में हुई बरसात ने मौसम को बिलकुल बदल दिया है। अब मौसम में सुबह शाम ठंडक महसूस की जा सकती है।
 | 
 हरियाणा में क्या आज भी होगी बरसात या मौसम रहेगा साफ़? जानिए क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

Haryana Weather :  हरियाणा में मौसम निरंतर बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों में हुई बरसात ने मौसम को बिलकुल बदल दिया है। अब मौसम में सुबह शाम ठंडक महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून हरियाणा से विदाई लेने वाला है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक हुआ है आने वाले कुछ दिन प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही आज भी मौसम साफ़ रहने की सम्भावना है। 

हरियाणा राज्य में दक्षिणपश्चिमी मानसून 26 जून को राज्य में प्रवेश करने से लेकर आज 26 सितंबर तक भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों अनुसार कुल 455.6 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य 428.7 मिलीमीटर से 6 प्रतिशत अधिक दर्ज हुई है तथा इस दौरान जिसमे आधे से ज्यादा जिलों में मानसून की बारिश की कमी दर्ज  की गई है। इस दौरान अगस्त व सितंबर मास में विशेषकर पश्चिमी हरियाणा के जिलों में ना के बराबर बारिश दर्ज हुई है। 

मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा राज्य में अब मानसून की वापिसी की अनुकूल परिस्थितियां बन रही है जिसमें राज्य के ऊपर एक एंटी-साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हवाओं में बदलाव अर्थात पश्चिमी व उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे राज्य में 2 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क संभावित है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए दिन व रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

Latest News

Featured

You May Like