Haryana TGT 2023: हरियाणा टीजीटी परीक्षा की तिथियां जारी, जानें कब होगी परीक्षा
Mar 23, 2023, 08:17 IST
| 
Haryana TGT 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने टीजीटी 2023 की भर्ती के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा टीजीटी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे यहां या एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथि देख सकते हैं।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 22 अप्रैल, 2023 से 07 मई, 2023 के बीच प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हरियाणा के विभिन्न टीजीटी पदों (आरओएच और मेवात कैडर) के लिए ओएमआर-आधारित (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन) लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
यह परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। सुबह और शाम को।
हालांकि आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा का यह कैलेंडर अस्थायी है और प्रशासनिक कारणों से इसमें बदलाव हो सकता है।"