Jobs Haryana

Haryana News : हरियाणा के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, जानिए क्या हैं कर्मियों की प्रमुख मांगे

हरियाणा के 11,000 ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के साथ सरकार के खिलाफ हड़ताल पर जा रहे हैं।
 | 
हरियाणा के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, जानिए क्या हैं कर्मियों की प्रमुख मांगे 

Haryana News :  हरियाणा के 11,000 ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के साथ सरकार के खिलाफ हड़ताल पर जा रहे हैं। उनकी अनेक मांगें है जिसके चलते उन्होंने हड़ताल का फैसला लिया है। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए सीटू से संबंधित ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने कमर कस ली है। यूनियन के नेताओं का कहना है कि कर्मचारी लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं। 

जानिए उनकी प्रमुख मांगे 

सफाई कर्मियों को पक्का किया जाए।

26 हजार रुपये मासिक वेतन मिले।

दो हजार की बजाय 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी हो।

सभी ग्रामीण सफाई कर्मियों को बीडीपीओ के पे-रोल पर लिया जाए।

बराबर वेतन, वर्दी भत्ता, पीएफ और ईएसआई दिया जाए।

औजारों का 500 रुपये मासिक भत्ता तय किया जाए, 500 रुपये मासिक वर्दी धुलाई भत्ता मिले।

4 अप्रैल 2021 के बाद जिन कर्मियों की मृत्यु हो चुकी, उन सभी के परिवारों को मुआवजा दिया जाए।

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार के साथ वार्ता के बावजूद, मांगों का कोई समाधान नहीं हुआ है, और इसके परिणामस्वरूप हड़ताल की घोषणा की गई है। इसके चलते हरियाणा में कूड़े के ढेर लगने की सम्भावना भी है।

Latest News

Featured

You May Like