Jobs Haryana

Haryana News: हरियाणा में अब ग्रामीण विकास की डोर संभालेंगे कॉन्ट्रैक्ट इंजिनियर, HKRN के जरिए होगी जेई- SDO भर्ती

हरियाणा में एक और जहां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की कई भर्तियां हाईकोर्ट में लंबित है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने में लगी हुई है। 

 | 
हरियाणा में अब ग्रामीण विकास की डोर संभालेंगे कॉन्ट्रैक्ट इंजिनियर, HKRN के जरिए होगी जेई- SDO भर्ती

Haryana News: हरियाणा में एक और जहां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की कई भर्तियां हाईकोर्ट में लंबित है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने में लगी हुई है। 

सिर्फ एक साल के लिए की जाने वाली नियुक्ति में अब सबसे अहम जिम्मेदारी वाले इंजीनियरिंग विभाग को भी शामिल कर दिया गया है। यानि इस महकमे में भी अब रिक्त पदों पर भर्ती HKRN के जरिए होगी।

HKRN के जरिए जेई और SDO की भर्ती

बता दें कि प्रदेश सरकार ने पंचायती राज विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए जेई और एसडीओ की भर्ती करने का फैसला लिया है। इसके तहत 100 जूनियर इंजीनियर और 50 एसडीओ की नियुक्ति की जाएगी।

यानि अब गांवों के विकास की इंजीनियरिंग की डोर अनुबंधित इंजिनियर्स के हाथों में रहेगी। इसे लेकर महकमे के निदेशक की तरफ से सभी एक्सईएन को पत्र भेज दिया गया है।

इन जगहों पर नियुक्त होंगे जेई

यमुनानगर में 11, अम्बाला में 10, कुरुक्षेत्र में 9, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में 7- 7, भिवानी, सिरसा व एक्सईएन ऑफिस अम्बाला में 5- 5, करनाल, हिसार, जींद, नूंह व पलवल में 4- 4, रोहतक में तीन, झज्जर, सोनीपत, चरखी दादरी, पानीपत, कैथल, फतेहाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद  हेडक्वार्टर आफिस में 2- 2 नियुक्ति होगी।

यहाँ लगेंगे SDO

यमुनानगर में 6, कुरुक्षेत्र में 5, अम्बाला, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में 4- 4, भिवानी व सिरसा में 3-3, सोनीपत, करनाल, कैथल, हिसार, जींद, नूंह और पलवल में 2- 2, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, पानीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में एक- एक नियुक्ति होगी।

Latest News

Featured

You May Like