Jobs Haryana

Haryana News : हरियाणा में ग्रुप D भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, अब इन अभ्यर्थियों को भी मिलेगा 5 अंकों का लाभ

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप C और D की भर्तियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) करवाया जाता है
 | 
हरियाणा में ग्रुप D भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

Haryana News : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप C और D की भर्तियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) करवाया जाता है। गत दिनों ग्रुप C की भर्ती के लिए हुई इस परीक्षा से चार गुना आवेदकों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। वहीं HSSC द्वारा ग्रुप D की भर्ती के लिए भी दोबारा से पोर्टल खोला गया है।

ग्रुप D भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट

हरियाणा में ग्रुप C और D की भर्ती में 5 अंक सामाजिक- आर्थिक आधार पर दिए जाते हैं। इस बारे में HSSC ने सरकार को लिखा था कि ग्रुप D की भर्ती में सामाजिक- आर्थिक आधार पर कितने अंकों का लाभ दिया जाना चाहिए। अभी तक बेटों के लिए इन अंकों का प्रविधान था।

एक्ट में संशोधन

यह मामला बार- बार उठने के बाद सरकार द्वारा एक्ट में संशोधन किया गया है। HSSC चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि सरकार ने एक्ट को संशोधित किया है। अब 5 अंकों का लाभ इन्हें भी दिया जाएगा। अगर किसी महिला के ससुराल पक्ष में किसी की सरकारी नौकरी नहीं है तो उसे 5 अंकों का लाभ दिया जाएगा। इसी प्रकार अगर किसी लड़की के परिवार में कोई नौकरी नहीं है तो उसे भी 5 अंकों का लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंने बताया कि ग्रुप D  के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 15 दिन निर्धारित किए गए हैं। मंगलवार के बाद यह कभी भी खुल सकता है।

Latest News

Featured

You May Like