Haryana Jobs: हरियाणा के बेरोजगारों के लिए बड़ी अपडेट! जल्द मिलेगी 2 लाख पक्की नौकरी

लक्ष्य निर्धारित
सरकार ने यह लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विदेशों में रोजगार चाहने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। कई बार युवा जालसाजों के जाल में फंसकर डंकी के रास्ते विदेश चले जाते हैं जो उन्हें विदेश जाने का लालच देते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे जालसाजों के जाल में नहीं फंसना चाहिए।
मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया है कि हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक प्रदेश का हर युवा हुनरमंद और आर्थिक रूप से समृद्ध हो। इस लक्ष्य को प्राप्त करने पर हरियाणा वर्ष 2030 तक संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त कर लेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत 1 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रदान किया है। कुशल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। इसके तहत राज्य में अलग से एमएसएमई विभाग का गठन किया गया है।