Jobs Haryana

Haryana News: हरियाणा सरकार की बागवानी विभाग के कर्मियों को बड़ी सौगात, शिक्षा विभाग की तर्ज पर होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर; इन कर्मियों को मिलेगा 10% ज्यादा वेतन

हरियाणा की मनोहर सरकार ने बागबानी विभाग के कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। इस विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के भी अब आनलाइन ट्रांसफर होंगे।
 | 
हरियाणा सरकार की बागवानी विभाग के कर्मियों को बड़ी सौगात, शिक्षा विभाग की तर्ज पर होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर; इन कर्मियों को मिलेगा 10% ज्यादा वेतन 

Haryana News: हरियाणा की मनोहर सरकार ने बागबानी विभाग के कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। इस विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के भी अब आनलाइन ट्रांसफर होंगे। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की तर्ज पर सरकार बागवानी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी नूंह जिले या मोरनी क्षेत्र में स्थानांतरण पर मूल वेतन की 10 प्रतिशत अधिक राशि तथा महंगाई भत्ता देगी।

रिटायर कर्मी नहीं होंगे शामिल

प्रदेश सरकार ने जिला बागवानी अधिकारियों, बागवानी विकास अधिकारियों, अकाउंटेंट (फील्ड ऑफिस) और क्लर्क (फील्ड आफिस) के ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक जिन कर्मचारियों की रिटायरमेंट में मात्र 1 साल का समय बचा है, उन्हें ट्रांसफर प्रकिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारियों को मिलेगा ये लाभ

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, अविवाहित महिलाओं, तलाकशुदा और विधवा महिलाओं का उनकी इच्छा के विपरीत ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। आनलाइन ट्रांसफर में उम्र के हिसाब से सबसे वरिष्ठ कर्मियों को अधिकतम 60 अंकों का लाभ दिया जाएगा। जबकि महिला कर्मचारियों को भी 10 अंक मिलेंगे।

इसी तरह विधवाओं, तलाकशुदा, पति से अलग रह रही महिलाओं और अविवाहित महिलाओं के साथ ही उन महिलाओं को भी 10 अंक का लाभ मिलेगा, जिनके पति सेना में राज्य से बाहर सेवाएं दे रहे हैं।

ऐसे विधुर कर्मी, जिन्होंने दोबारा विवाह नहीं किया और उसके छोटे बच्चे या अविवाहित बेटियां हैं, को भी 5 अंक का लाभ दिया जाएगा। दिव्यांग को 20, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 10, कपल केस में पांच और जिला बागवानी अधिकारी कार्यालय में नियुक्ति के लिए पात्रता परीक्षा पास करने वाले कर्मचारियों को भी 10 अंकों का लाभ दिया जाएगा।

Latest News

Featured

You May Like