Jobs Haryana

Haryana News : हरियाणा में आशा वर्करों की 53 दिनों की हड़ताल के बाद जागी सरकार, बुलाई बैठक

हरियाणा में 20 हजार आशा वर्कर्स पिछले 53 दिन से हड़ताल पर हैं। 53 दिनों के बाद अब आखिरकार सरकार ने समझौता वार्ता करने के लिए आशा वर्कर्स की एक बैठक बुलाई है।
 | 
 हरियाणा में आशा वर्करों की 53 दिनों की हड़ताल के बाद जागी सरकार, बुलाई बैठक

Haryana News : हरियाणा में 20 हजार आशा वर्कर्स पिछले 53 दिन से हड़ताल पर हैं। 53 दिनों के बाद अब आखिरकार सरकार ने समझौता वार्ता करने के लिए आशा वर्कर्स की एक बैठक बुलाई है।  यह बैठक हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की अध्यक्षता में शुक्रवार यानि आज होगी। आशा वर्कर्स यूनियन ने भी बातचीत के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

जानिए  क्या हैं आशा वर्कर्स की मांगें 

* आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाये। 

* 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतनमान किया जाये। 

* इन्सेंटिव में 50 प्रतिशत कटौती की बहाली और ईपीएफ एवं ईएसआइ की सुविधा प्रदान की जाये। 

* रिटायरमेंट की उम्र 65 साल की जाये। 

* रिटायरमेंट पर सम्मानजनक पेंशन व ग्रेच्युटी दी जाये।

आशा वर्कर्स में सरकार के प्रति काफी आक्रोश है। इनका आक्रोश  25 सितंबर को जेल भरो आंदोलन के रूप में सामने आ चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी के चलते ही सरकार ने आशा वर्कर्स यूनियन को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता व प्रधान सुरेखा का कहना है कि विधानसभा कूच के दौरान भी आशा वर्करों को रास्ते में रोका गया और हिरासत में लिया गया।


 

Latest News

Featured

You May Like