Jobs Haryana

Haryana News: हरियाणा के सीएम के विशेष कार्यकारी अधिकारी जवाहर यादव ने दिया इस्तीफा, ये है वजह

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी (विशेष कार्यकारी अधिकारी) जवाहर यादव ने इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप दिया। 
 | 
हरियाणा के सीएम के विशेष कार्यकारी अधिकारी जवाहर यादव ने दिया इस्तीफा, ये है वजह

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी (विशेष कार्यकारी अधिकारी) जवाहर यादव ने इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप दिया। 

बताते हैं कि उनका इस्तीफा सरकार ने मंजूर कर लिया है। जवाहर यादव गुरुग्राम जिले के बादहशाहपुर हलके से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। 

सूत्रों का कहना है कि ओमप्रकाश धनखड़ की जगह नायब सिंह सैनी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही जवाहर यादव की संगठन में एंट्री होने की संभावना भी बढ़ गई है। 

बताते हैं कि जवाहर यादव को पहले भी संगठन में एडजस्ट करवाने की कोशिशें हुई थीं, लेकिन धनखड़ के रहते उनकी संगठन में एंट्री नहीं हो पाई थी। बहुत संभव है कि अब उन्हें प्रदेश महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद भी मिल जाए। 

करीब दस माह पूर्व ही उन्हें सीएम का ओएसडी बनाया गया था। 2014 में 47 सीटों के साथ जब भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत से सरकार में आई और मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया गया तो उस समय सबसे पहले ओएसडी के रूप में जवाहर यादव की नियुक्ति हुई थी। 

उस समय विरोध के चलते उन्हें सीएमओ से बाहर होना पड़ा था। हालांकि सीएम ने उन्हें सीएमओ से बाहर जाने के बाद भी सरकार में बनाए रखा। उन्हें हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त कर दिया था।

Latest News

Featured

You May Like