BREAKING: जन्मदिवस पर युवाओं को मुख्यमंत्री की 'मनोहर' सौगात, HKRN के माध्यम से 896 को रोजगार
Updated: May 5, 2023, 11:12 IST
| 
- जन्मदिन पर मुख्यमंत्री का प्रदेश के युवाओं को तोहफा
- कौशल रोजगार निगम के माध्यम से दिया रोजगार
- 896 युवाओं को दिया गया रोजगार
- अनाथ बच्चों के लिए भी घोषणा की
- हरियाणा बाल कल्याण परिषद को दे दो करोड़ की राशि
Haryana News: हरियाणा में एक क्लिक से 896 युवाओं को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन्मदिन पर प्रदेश के युवाओं को ये तोहफा दिया है। अपने जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के युवाओं को तोहफा दिया है।उन्होंने एक एक क्लिक से 896 युवाओं को कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रोजगार दिया है।
साथ ही मुख्यमंत्री ने अनाथ बच्चों के कल्याणार्थ हरियाणा बाल कल्याण परिषद को 2 करोड़ की राशि देने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर में बधाई देने वालों का तांता लगा है।प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए साधु संतों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर बधाई दी।