Jobs Haryana

बड़ी खबर! CET परीक्षा के प्रश्नों में होगा बड़ा बदलाव, ये होगा नया तरीका, यहां जाने पूरी डीटेल

 | 
CET EXAM UPDATE

Cet Exam:  हरियाणा ग्रुप-D के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली सीईटी परीक्षा के लिए संभावना जताई जा रही। है कि यह परीक्षा 4 मार्च 2023 से 11 मार्च 2023 के बीच में कभी भी आयोजित हो सकती है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही है। NTA परीक्षा की तारीख में बदलाव कर सकता है। वहीं हरियाणा ग्रुप-सी के पदों पर संयुक्त पात्रता परीक्षा का अगला पेज इसी साल सितंबर या अक्टूबर महीने में आयोजित हो सकता है।

55000 भर्ती करने का लक्ष्य

एचएसएससी द्वारा 31 मार्च 2024 तक करीब 55000 भर्ती करने का लक्ष्य तय किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस बार परीक्षा के पैटर्न में बदलाव भी किया जा सकता है।

जॉब के हिसाब से पूछे जाएंगे प्रश्न

CET ग्रुप सी की परीक्षा में करीब 25% सवाल हरियाणा से संबंधित पूछे गए थे। लेकिन आगे आने वाले पेपरों में जॉब से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार आयोग में 5000 पुरुष 1000 महिला कांस्टेबल की भर्ती होने वाली है। ग्रुप-डी के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का रजिस्ट्रेशन जनवरी के आखिरी महीने में या फरवरी की शुरुआत में हो सकती है। एसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खत्री ने बताया कि आयोग द्वारा पूरी पारदर्शी तरीके से भर्ती की जा रही है।

गोपाल सिंह खत्री ने कहा कि भर्तीयों के लिए हुई परीक्षा के रिजल्ट से वह संतुष्ट है फिर भी अगर किसी उम्मीदवार को कोई शिकायत है तो वह अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। उम्मीदवार की शिकायत का मिलान कर ही कोई एक्शन लिया जाएगा।

15 दिन का दिया जाएगा समय

अध्यक्ष के अनुसार उम्मीदवारों को अपनी गलती एक करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा उसके बाद किसी भी उम्मीदवार की शिकायत को नहीं लिया जाएगा।

Latest News

Featured

You May Like