Agniveer Recruitment : हरियाणा में अग्निवीर भर्ती एक नवंबर से, जानिए कब तक चलेगी यह भर्ती?

Agniveer Recruitment : अग्निवीर भर्ती योजना के तहत हरियाणा में एक नवंबर से दस नवंबर तक अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जायेगा। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन चंडीगढ़ के साथ साथ प्रदेश के छह अन्य जिलों में किया जाएगा।
अम्बाला छावनी के खड़गा स्पोटर्स स्टेडियम में इस भर्ती के लिए पहले ही परीक्षा को पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल एवं मेडिकल का आयोजन किया जायेगा।
इसको लेकर सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल बीएस बिष्ट ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के पंचकूला, अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर जिला एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अनेक पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इसमें वे अभ्यर्थी शामिल होंगे जो प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। इसके साथ ही सभी चयनित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 25 सितंबर 2023 को जारी कर दिए गए हैं।