Jobs Haryana

Haryana Bhim Award: हरियाणा के भीम अवार्ड देने का कार्यक्रम शुरू, नीरज चोपड़ा, मनु भाकर समेत इन 52 खिलाड़ियों को मिलेंगे अवार्ड, देखें लिस्ट

 | 
Haryana Bhim Award: हरियाणा के भीम अवार्ड देने का कार्यक्रम शुरू, नीरज चोपड़ा, मनु भाकर समेत इन 52 खिलाड़ियों को मिलेंगे अवार्ड, देखें लिस्ट 

 पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में राज्य के सर्वोच्च खेल पुरस्कार भीम अवार्ड देने के लिए कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम में नीरज चोपड़ा, शूटर मनु भाकर, सिंहराज अधाना, सुमित अंतिल, मनोज कुमार, सविता पूनिया, वीरंद्र उर्फ गूंगा पहलवान और ओलंपिक एथलीट अमित पंघाल सहित 52 खिलाड़ियों को अवार्ड दिया जाएगा। 

भीम पुरस्कार में 5 लाख रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह (भीम की प्रतिमा), सम्मान पत्र, ब्लेजर, टाई और स्कार्फ प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड को हरियाणा में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड के समकक्ष माना जाता है।

पंचकूला के इंद्रधनुष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं। खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा सरकार मुख्य सचिव संजीव कौशल बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।

खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि पहले भाई-भतीजावाद के आधार पर अवार्ड दिए जाते थे, लेकिन अब काबिलियत पर अवार्ड दिए जाते हैं। 52 भीम अवार्ड जिन्हें दिए जा रहे हैं उन्हें उनकी मेहनत के कारण से दिए जा रहे हैं।

इनको मिलेगा अवार्ड

साल 2017-18 के भीम अवार्ड

  1. वीरेंद्र सिंह - डीफ रेसलिंग झज्जर
  2. ईशा खासा - स्पेशल ओलिंपिक टीटी - रोहतक
  3. अमित कुमार - रेस्लिंग - सोनीपत
  4. अनीता - रेस्लिंग - करनाल
  5. सोनिया - बाक्सिंग - जींद
  6. दीपक लाठर - वेट लिफ्टिंग - जींद ॉ
  7. प्रदीप - घुड़सवारी - करनाल
  8. संदीप नरवाल - कबड्डी - सोनीपत
  9. करम ज्योति - पैरा एथलेटिक्स - रोहतक
  10. सुनील फोगाट - पैरा एथलेटिक्स - रोहतक

साल 2018-19 के भीम अवार्ड

ललिता - रेस्लिंग - हिसार

  1. मनोज कुमार - बाक्सिंग - कैथल
  2. सोमबीर - रेस्लिंग - रोहतक
  3. साक्षी कुमारी - कबड्डी - सोनीपत
  4. सविता पुनिया - हाकी - सिरसा
  5. बिजेंद्र सिंह - केनोइंग - सोनीपत
  6. रिंपी - हैंडबाल - जींद
  7. अमित - एथलेटिक्स - सोनीपत
  8. रीना रानी - एथलेटिक्स - करनाल
  9. सूबे सिंह - एथलेटिक्स - फरीदाबाद
  10. दीपक - शूटिंग - अंबाला

साल 2019-20 के भीम अवार्ड

नीरज चोपड़ा - एथलेटिक्स - पानीपत

  1. अनीस - शूटिंग - करनाल
  2. मनजीत सिंह - एथलेटिक्स - जींद
  3. विनोद कुमार - रेस्लिंग - जींद
  4. रवींद्र - केनोइंग - जींद
  5. प्रदीप - कबड्डी - सोनीपत
  6. मोनिका - हाकी - सोनीपत
  7. नवजोत कौर - हाकी - कुरुक्षेत्र
  8. तरुण ढिल्लो - बैडमिंटन - हिसार
  9. एकता भ्यान - पैरा एथलेटिक्स - हिसार
  10. राहुल - स्पेशल ओलिंपिक एथलेटिक्स - रोहतक

साल 2020-21 के भीम अवार्ड

अमित पंघाल - बाक्सिंग - रोहतक

  1. पिंकी - रेस्लिंग - रोहतक
  2. बजरंग पूनिया - रेस्लिंग - झज्जर
  3. गरिमा चौधरी - जूड़ो - गुरुग्राम
  4. दिव्या सतीजा - तैराकी - फरीदाबाद
  5. सोनिया - बाक्सिंग - चरखी दादरी
  6. मनु भाकर - शूटिंग - झज्जर
  7. अभिषेक वर्मा - शूटिंग - पलवल
  8. रीतू - केनोइंग - चरखी दादरी
  9. सोनाली - पैरा ताइक्वांडो - कुरुक्षेत्र
  10. धर्मबीर - पैरा एथलेटिक्स - सोनीपत

ओलिंपिक/पैरा ओलिंपिक मेडलिस्ट 2020

रवि कुमार - रेस्लिंग - सोनीपत

  1. सुरेंद्र कुमार - हाकी - कुरुक्षेत्र
  2. सुमित - हाकी - सोनीपत
  3. सुमित अंतिल - पैरा एथलेटिक्स - सोनीपत
  4. मनीष नरवाल - पैरा शूटिंग - फरीदाबाद
  5. सिंहराज अधाना - पैरा शूटिंग - फरीदाबाद
  6. योगेश कथूनिया - पैरा एथलेटिक्स - झज्जर
  7. हरविंद्र सिंह - पैरा आर्चरी - कैथल

Latest News

Featured

You May Like