Jobs Haryana

Mahila Samman Savings Scheme: महिलाओं के लिए वरदान है ये खास स्कीम, यहां जानिए कितना मिल रहा लाभ

केंद्रीय बजट 2023-24 में महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र (Mahila Samman Savings Certificate -MSSC) में ऐलान किया गया था।
 | 
महिलाओं के लिए वरदान है ये खास स्कीम,  यहां जानिए कितना मिल रहा लाभ

Mahila Samman Savings Scheme: केंद्रीय बजट 2023-24 में महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र (Mahila Samman Savings Certificate -MSSC) में ऐलान किया गया था। आधिकारिक तौर पर इसे 1 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया गया। इस योजना के तहत कोई भी महिला अकाउंट खुलवा सकती हैं।


7.5 फीसदी सालाना ब्याज

इस योजना पर 7.5 फीसदी सालाना ब्याज मिलती है। जिसे तिमाही आधार पर खाते में जमा किया जाएगा। कोई भी खाताधारक 1000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये तक सालाना जमा कर सकते हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2 साल के लिए 31 मार्च 2025 तक उपलब्ध है।

जानिए क्या है क्या है महिला सम्मान बचत पत्र योजना

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित करने और ज्यादा ब्याज देने के मकसद से की गई है। इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2023 से हुई थी। इस योजना का फायदा सिर्फ भारतीय महिलाओं को ही मिलता है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना का फायदा किसी भी उम्र की महिला को मिल सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो जरूरी दस्तावेज हैं। भारत सरकार यह एकमुश्त योजना है। मैच्योरिटी पूरा होने पर गारंटीड इनकम होती है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में पैसे 2 साल के लिए जमा किए जा सकते हैं। इसमें 2 साल का ब्याज आपको एक साथ मैच्योरिटी पर मिल जाता है।

2 लाख रुपये निवेश करने पर 2 साल में कितने रुपये मिलेंगे?

अगर आप 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो पहली तिमाही के बाद 3,750 का ब्याज मिलेगा। दूसरी तिमाही के अंत में इस राशि के दोबारा निवेश के बाद आपको 3,820 रुपये का ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से जब योजना मैच्योर होगी तो कुल 2,32,044 रुपये मिलेंगे।

MSSC खाते खोलने के लिए अधिकार

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और भाग लेने वाले निजी क्षेत्र के बैंकों को MSSC खाते खोलने के लिए अधिकार दिए हैं। इसके अलावा यह सुविधा देशभर के डाकघरों में भी उपलब्ध है। यानी पोस्ट ऑफिस में भी अकाउंट खुलवा सकते हैं।


 

Latest News

Featured

You May Like