Jobs Haryana

Haryana news : हरियाणा के स्कूलों में देश के किसी राज्य से तबादला करवा सकेंगे अध्यापक, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करेगी सरकार

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब देश के किसी भी राज्य में तैनात शिक्षक  अपना तबादला करवा सकता है।
 | 
हरियाणा के स्कूलों में देश के किसी राज्य से तबादला करवा सकेंगे अध्यापक, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करेगी सरकार

Haryana news : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब देश के किसी भी राज्य में तैनात शिक्षक  अपना तबादला करवा सकता है। हरियाणा सरकार शिक्षक ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को पूरे देश में लागू करने की तैयारी कर रही है। ये पॉलिसी लागू होने के बाद देश के किसी भी राज्य से शिक्षक हरियाणा में आ सकता है।

देश के बाकी राज्यों से पहले हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर चुकी मनोहर सरकार राज्य की शिक्षा प्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन भी करने जा रही है। 2025 के बाद राज्य में 12वीं क्लास के बाद चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। इस पाठ्यक्रम में स्नातक और बीएड की उपाधि समेकित रूप से प्रदान की जाएगी।

इसके बाद सभी डिग्रीधारकों को एचटीईटी (एचटेट) उत्तीर्ण कर लेने के बाद उनकी भर्ती शिक्षक के तौर पर राज्य सरकार के स्कूलों में हो सकेगी। साथ ही जीजेयू हिसार और दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी मुरथल में हिंदी में यूजी लेवल पर इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

केंद्र सरकार की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मनोहर सरकार अपने यहां लागू कर चुकी है। वर्ष 2025 तक यह पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी। नई शिक्षा नीति के माध्यम से सरकार प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक विद्यार्थियों के प्रतिभा स्तर को ऊंचा ले जाना है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत राज्य के चार हजार आंगनबाडी केंद्रों को प्ले-वे स्कूलों में अप्रग्रेड किया गया है।

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल आधारित शिक्षण प्रणाली के साथ ही संवाद आधारित अध्ययन अध्यापन पर सरकार का पूरा फोकस है। वर्ष 2025 तक इन सुविधाओं को प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।

Latest News

Featured

You May Like