Jobs Haryana

Haryana News: हरियाणा में 450 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की मंजूरी, देखें जिलावाइज पूरी लिस्ट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को प्रदेश की 450 अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने की मंजूरी दे दी है।
 | 
हरियाणा में 450 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की मंजूरी, देखें जिलावाइज पूरी लिस्ट

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को प्रदेश की 450 अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने की मंजूरी दे दी है। सीएम ने कहा कि कॉलोनियों के रास्तों की चौड़ाई में भी सरकार ने छूट दी है। अब कॉलोनियों की मंजूरी के लिए अधिकतम छह मीटर के रास्ते होने चाहिए। 

इसके अलावा कम से कम 3 मीटर यानी 10 फीट के रास्ते वाली कॉलोनियां भी सरकार अप्रूव करेगी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। 

फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया गया है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 92 कॉलोनियां वैध घोषित की गई है।

सीएम ने बताया कि इन 450 कॉलोनियों में नगर और ग्राम आयोजना विभाग की 239 कॉलोनियों और शहरी स्थानीय निकाय विभाग की 211 कॉलोनियां को नियमित किया जाएगा। 1856 अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। 

अब कॉलोनियों को नियमित करने के बाद इनमें मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। पंचकूला से महेंद्रगढ़ तक और यमुनानगर से सिरसा तक अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला लिया गया है। 

2017 से 2019 तक 685 अनधिकृत कालोनियों को नियमित किया गया है। सीएम ने कहा कि अनधिकृत कालोनियों में मकान खरीदने पर दिक्क्ते आती है, इसलिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

Latest News

Featured

You May Like