Jobs Haryana

DA Hike Update : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! दिवाली पर DA में हो सकता है तगड़ा इजाफा, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है जिसमें सरकार दिवाली पर सैलरी में बंपर बढ़ोतरी कर सकती है। 
 | 
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! दिवाली पर DA में हो सकता है तगड़ा इजाफा, पढ़ें पूरी खबर 

DA Hike Update : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है जिसमें सरकार दिवाली पर सैलरी में बंपर बढ़ोतरी कर सकती है। 

बता दें इससे पहले कयास लगाए जाए रहे थे कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का तोहफा दे सकती है।  पहले दशहरे तक इसके ऐलान की उम्मीद जताई जा रही थी,

लेकिन अब रिपोर्ट्स के जरिए जो अपडेट मिल रहे हैं, उनके मुताबिक सरकार दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है. इस बार डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है। 

 नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Govt) अगर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा (4% DA Hike) करती है, 

तो फिर ये वर्तमान के 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी पर पहुंच जाएगा. DA में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल देखने को मिलेगा।

हालांकि, कर्मचारियों के DA में इजाफे को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान या टिप्पणी नहीं आई है।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों को पूरी उम्मीद है कि इस दिवाली सरकार दूसरे डीए हाइक को लेकर ऐलान कर सकती है।

बता दें  साल 2023 के लिए सरकार ने पहला संशोधन करते हुए 24 मार्च, 2023 DA Hike का ऐलान किया था और इसके बाद बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है। 


 

Latest News

Featured

You May Like