BPL Ration Card: हरियाणा के BPL परिवारों के लिए बड़ी खबर! राशन डिपो धारक करेंगे ये काम
दो बार खुलेंगे राशन डिपो
हरियाणा में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सर्दियों में सुबह और शाम दो बार राशन डिपो खोले जाएंगे। इस संबंध में खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने विभाग की समीक्षा बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर किसी भी राशन डिपो से शिकायत मिलती है तो उसका लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। दिसंबर महीने से मंत्री समय-समय पर राशन डिपो का औचक निरीक्षण भी करेंगे।
30 दिन तक खुले रहेंगे डिपो
ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि जब लोग राशन लेने के लिए डिपो पर जाते थे तो उन्हें डिपो बंद मिलता था और वे खाली हाथ लौट जाते थे, लेकिन अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राशन डिपो पूरे महीने में लगातार 30 दिन तक खुले रहें।
आपको बता दें कि हरियाणा में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 32 लाख गरीब परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। इस समय प्रदेश भर में कुल 9,434 राशन डिपो हैं, जिनके माध्यम से गरीबों को राशन आवंटित किया जाता है।