Jobs Haryana

Assembly Elections 2023 Live: इन 5 राज्यों में होगा चुनावी शंखनाद, थोड़ी देर में EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें किस राज्य में कितनी सीटें, 2018 में क्या थे परिणाम

चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इसमें चुनाव आयोग 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। 
 | 
इन 5 राज्यों में होगा चुनावी शंखनाद, थोड़ी देर में EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें किस राज्य में कितनी सीटें, 2018 में क्या थे परिणाम

Assembly Elections 2023 Live: चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इसमें चुनाव आयोग 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। 

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

बताया जा रहा है कि MP, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक ही फेज में चुनाव होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में मतदान हो सकता है। हालांकि मतगणना सभी राज्यों में एक ही दिन होगी

राजस्थान में इस समय कांग्रेस की सरकार

 राजस्थान में विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। राज्य की 200 सीटों पर नवंबर 2023 में मतदान हो होगा।  2018 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाई थी और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने थे। 

छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर होगा मतदान

छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर भी इस साल के अंत में ही चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को खत्म होगा।  पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था।  इस चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 

मध्य प्रदेश में इस बीजेपी की सरकार
  
2018 में मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद काफी सियासी ड्रामा हुआ था। कमलनाथ ने CM पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद में भाजपा ने बागी विधायकों को मिलाकर अपने पास 127 विधायक कर लिए और सरकार बनाई। शिवराज सिंह चौहान चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे । 

तेलंगाना में इस साल के आखिर में चुनाव

तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। 119 सीटों वाले तेलंगाना में दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे और तेलंगाना राष्ट्र समिति ने राज्य में सरकार बनाई थी. इसका नाम अभ भारत राष्ट्र समिति कर दिया गया.  चंद्रशेखर राव दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे. 

मिजोरम में भी होगा चुनाव 

40 सीटों वाले मिजोरम में भी इस साल के अंत में चुनाव होना है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर 2023 को खत्म होने वाला है। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था, जिसमें मिजो नेशनल फ्रंट ने जीत हासिल की थी और राज्य में सरकार बनाई थी। तब जोरमथांगा मुख्यमंत्री बने थे। 

Latest News

Featured

You May Like