Jobs Haryana

हरियाणा के रोहतक में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पति-पत्नी और दो बच्चों के मिले शव...जांच में जुटी पुलिस

 | 
हरियाणा के रोहतक में एक ही परिवार के चार लोगों के मिले शव, पति-पत्नी और दो बच्चों के मिले शव

हरियाणा के रोहतक जिले के एक घर में पति-पत्नी व 2 बच्चों का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बरसी नगर में विनोद पुत्र राजेंद्र कुमार 35 वर्षीय, पत्नी सोनिया, सात वर्षीय युविका और पांच वर्षीय वंश मृत पाए गए हैं। पत्नी, लड़की व लड़के की गर्दन तेजधार हथियार से काटी गई है। वहीं विनोद दूसरे कमरे में मृत पाया गया है।

घटना का पता उस समय लगा जब मृतक विनोद का छोटा भाई विक्रम घर आया। विक्रम ने मकान खोलकर देखा तो पूरा परिवार मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। सभी के शव एक साथ देखकर वह दंग रह गया। विक्रम ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई।

Latest News

Featured

You May Like