Jobs Haryana

Citroen eC3: तहलका मचाने आ रही है सिट्रोएन C3 इलेक्ट्रिक कार! मिलेगी 320 किलोमीटर की रेंज, यहां जानिए लॉन्च से लेकर फीचर्स तक सभी डिटेल्स

 | 
car on trend

Citroen ने 2021 में C5 Aircross SUV के साथ देश में फिर से प्रवेश करने के बाद से भारत में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। फ्रेंच कार निर्माता ने अपना दूसरा मॉडल C3 हैचबैक 2022 में पेश किया। वहीं अब कंपनी अपना तीसरा मॉडल e-C3 इलेक्ट्रिक हैचबैक 2023 में लॉन्च करने के लिए तैयार है।

जब किफायती ईवी की बात आती है, तो विकल्प वर्तमान में Tata Tiago ev  तक सीमित हैं। एमजी मोटर इंडिया अगले कुछ महीनों में अपना किफायती इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करेगी। हालांकि, e-C3 नई किफायती EV स्पेस में बड़ा बदलाव ला सकती है। भारत में इलेक्ट्रिक हैचबैक लॉन्च होने से पहले e-C3 के बारे में कुछ महत्वपूर्ण डिटेल्स लीक हुई है।

Citroen e-C3 इलेक्ट्रिक हैचबैक मोटर

कार में स्टैंडर्ड और ईको ड्राइव मोड है। यह 6.8 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 107 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति तक पहुंच सकती है।

Citroen e-C3 इलेक्ट्रिक हैचबैक की बैटरी

e-C3 में 29.2kWh लिथियम-आयन एयर-कूल्ड बैटरी पैक का उपयोग किया गया है। कार में 3.3kW ऑनबोर्ड चार्जर है।

Citroen e-C3 इलेक्ट्रिक हैचबैक चार्जिंग

e-C3 CCS2 चार्जिंग के साथ आती है। 15A प्लग पॉइंट का उपयोग करके 10 घंटे और 30 मिनट में बैटरी को 10-100% तक चार्ज किया जा सकता है। डीसी फास्ट चार्जर से केवल 57 मिनट में 10-80% बैटरी चार्ज की जा सकती है।

Citroen e-C3 इलेक्ट्रिक हैचबैक की रेंज

मॉडिफाइड इंडियन ड्राइविंग साइकिल (MIDC) के अनुसार e-C3 की रेंज फुल चार्ज पर 320 किमी है।

Citroen e-C3 इलेक्ट्रिक हैचबैक वारंटी

Citroen बैटरी पर सात साल / 1,40,000km वारंटी और e-C3 की मोटर पर पांच साल / 1,00,000km वारंटी प्रदान करेगा। कुल मिलाकर, इलेक्ट्रिक मॉडल की तीन साल/1,25,000 किलोमीटर की वारंटी होगी।

 Citroen e-C3 इलेक्ट्रिक हैचबैक की कीमत और लॉन्च डेट 

ई-सी3 की कीमत 8 लाख रुपये से 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है। जहां e-C3 की बुकिंग कथित तौर पर 22 जनवरी से शुरू होगी, वहीं इसे अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।

Latest News

Featured

You May Like