Jobs Haryana

Basant Panchami: बसंत पंचमी के दिन सूर्य के तेज की तरह चमकेगा इन पांच राशियों का भाग्य, मां सरस्वती की होगी अपार कृपा

 | 
सूर्य के तेज की तरह चमकेगा इन पांच राशियों का भाग्य

Basant Panchami: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 26 जनवरी 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। 26 जनवरी, 2023 को बसंत पंचमी का पावन त्योहार है। इस दिन विधि- विधान से मां सरस्वती की पूजा- अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार बसंत पंचमी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं बसंत पंचमी के दिन किन राशि वालों पर बरसेगी मां सरस्वती की कृपा....

मेष राशि- 

  • कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • मां सरस्वती की कृपा बरसेगी।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- 

  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।
  • इस समय निवेश करने से फायदा होगा।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • मां सरस्वती की कृपा से ये दिन किसी वरदान से कम नहीं है।

कर्क राशि- 

  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

वृश्चिक राशि- 

  • आपके जीवन में खुशियां और तरक्की लेकर आएगा। 
  • सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समय शुभ है। 
  • इस दौरान प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की तारीफ करेंगे।

मीन राशि- 

  • मां सरस्वती की कृपा से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय शुभ है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। 
  • मेहनत करने से कार्यों में सफलता जरूर हासिल करेंगे।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

Latest News

Featured

You May Like